प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। धनबाद बिरसा मुंडा पार्क में रविवार को भारतीय स्वर्णकार विकास मंच के बैनर तले स्वर्णकारों का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार सोनी मौजूद थे।





डॉ. दिलीप ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक स्वर्णकार समाज को मजबूत करने की जरुरत है।उन्होंने कहा कि झारखंड में भी जातिगत जनगणना होनी चाहिए। हेमंत सरकार 27 फीसदी आरक्षण लागू करें। स्वर्णकार बोर्ड का गठन किया जाए। कानून को सरल किया जाए ताकि स्वर्ण व्यवसायी प्रताड़ित होने से बच सके। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित के लिए अप्रैल माह में रांची में स्वर्णकारों की एक विशाल रैली की जाएगी।





उन्होंने अपने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे पदाधिकारियों से मिलकर सरकारी लाभ लें। संचालन संघ के वरिष्ठ केपी स्वर्णकार ने किया। मौके पर राम नरेश साव , अरुण कुमार, डॉ महेश प्रसाद , किशन कुमार, डॉक्टर देव कुमार वर्मा, उपेंद्र कुमार,राजेंद्र प्रसाद, कपिलदेव प्रसाद,अजय कुमार सोनी, प्रेम चंद्र पोद्दार, सुनील वर्मा, प्रकाश वर्मा, विश्वरुप स्वर्णकार, अगस्त क्रांति कुमार, मिथलेश वर्मा, मुकेश वर्मा, कपील प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, विश्वनाथ सुनार, राजेश वर्मा, चंदू प्रकाश, जितेंद्र स्वर्णकार, संजय वर्मा, सुमंत लाल वर्मा, रूपेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, सच्चिदानंद प्रसाद, शंकर वर्मा, चंदा देवी, आशा वर्मा सभी उपस्थित थे।