प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार को प्रखंड प्रमुख ममता देवी के अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यो एवं अधिकारियों की एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई,जिसमें कई विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रमुख और उपप्रमुख ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
बैठक में शिक्षा विभाग से मध्यान भोजन के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया गया,जिसके बाद उपप्रमुख द्वारा वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण की मांग की बात कही गई। इस दौरान कृषि विभाग,पशुपालन विभाग,15वें वित्त आयोग योजना, मनरेगा योजना,पेंशन योजना का विस्तार पूर्वक संबंधित विभाग के अधिकारियों से पंचायत समिति सदस्यों द्वारा जानकारी बारी-बारी से ली गई।
बैठक में मौजूद थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने गांव में मोबाइल से ठगी को लेकर प्रचार प्रसार करें ताकि लोग ठगी से बच सके।डायन प्रथा पर भी विशेष रूप से लोगों को जानकारी देते हुए इससे बचने की बात कही। वहीं नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने प्रखंड कर्मियों को लंबित पड़े योजनाओं को जल्द पूरा करने की बात कही।ताकि नई योजनाओं को धरातल पर उतर जा सके।
इस मौके पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका कामनी कुमारी, प्रखंड प्रधान सहायक राजीव रंजन कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुजफ्फर कमाल ,कृषि पदाधिकारी मनीष पांडेय, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक आशीष केसरी,मनरेगा सहायक अभियंता दिनेश कुमार,मोनिका मिंज, वकील उरांव सहित कई विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।





