पत्थलगड़ा के बरवाडीह पंचायत सहित अन्य पंचायत भवनों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर की गई बैठक
सभी कोई अपने आसपास के जगहों को साफ-सफाई रख रहें स्वस्थ और सुरक्षित
पंचायत एवं गांव के उत्थान से ही राष्ट्र का उत्थान है संभव : मुखिया संदीप सुमन
प्रतिनिधि,चतरा। पत्थलगड़ा प्रखंड के बरवाडीह पंचायत सहित अन्य पंचायत भवनों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सोमवार को सभी पंचायत वासियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपने-अपने पंचायत भवनों में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर भाग लिए। बैठक में सभी उपस्थित ग्रामीणों को बरवाडीह मुखिया संदीप सुमन उर्फ महेश दांगी व पंचायत सेवक मोहम्मद असलम ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दिया।
मुखिया संदीप सुमन ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अब शासन के द्वारा ग्रामीण जनता के लिए बहुत ही कुछ आ रहा है,जिसका पूरा से पूरा लाभ आप सभी उठाएं। कई ग्रामीणों को जानकारी नहीं रहने के अभाव में लाभ नहीं ले पाते हैं।उन्हें भी लाभ प्राप्त करने को लेकर प्रेरित करें और जो दलालों के चंगुल में फंस कर शिकार हो जाते हैं।अब बिल्कुल भी नहीं हो पाएगा,जो भी सरकार की योजनाएं आ रही है वह सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है। अगर इतने पर भी आप लोग सरकारी लाभ नहीं ले पाते है और लाभ लेने से मना कर देते हैं तो यह आप लोगों का दुर्भाग्य ही समझा जाएगा। झारखंड सरकार का कोई भी योजना पंचायत सचिवालय से ही निर्धारित होकर धरातल पर उतरती है। इसलिए हम सबों को पंचायत सचिवालय को साफ और स्वच्छ रखना है। हम सब आसपास के जगहों को साफ रखें और साफ रहें स्वस्थ रहें तभी सुरक्षित रह पाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए लोगों को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। आगे कहा कि अपने- अपने गांव के आस-पास पेड़ लगाकर हरा भरा पंचायत एवं पर्यावरण युक्त पंचायत बनाएं, ताकि कोई भी अधिकारी व पदाधिकारी आए और देखें तो अपना पंचायत व प्रखंड का सराहना करें। साथ ही साथ अपने गांव की जंगलों को भी बचाना अति महत्वपूर्ण समझें। तथा अपने अपने घरों के आसपास स्वच्छ व साफ-सुथरा हमेशा बनाए रखें। पंचायत एवं गांव के उत्थान से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है।
इस दौरान पंचायत सेवक मोहम्मद असलम ने टीसीबी योजना व बागवानी सहित अन्य योजनाओं को लेकर सभी को कई अहम जानकारी दिया। इस मौके पर रोजगार सेवक महेंद्र ठाकुर, पत्रकार मोहम्मद सिराजुल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





