पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा,चतरा।स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति चतरा के तत्वाधान में पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। वहीं सिंघानी पंचायत सचिव राकेश प्रसाद और बरवाडीह पंचायत सचिव मोहम्मद असलम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी के अलावा क्षेत्र के सभी जलसहिया शामिल हुए और प्रखंड परिसर की साफ सफाई की गई।
स्वच्छता अभियान को लेकर सिंघानी पंचायत सचिव राकेश प्रसाद ने लोगों को गंदगी को दूर भगाने की शपथ दिलाई और कहा कि मिलजुल कर सभी लोगों में साफ सफाई को लेकर जागरूकता लाना है, ताकि हमारा गांव स्वच्छ रहे। घर के आसपास गंदगी रहने से बीमारी होती है। बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है तथा गांव घर के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता भी आवश्यक है।
पत्थलगड़ा जिप सदस्य राम सेवक दांगी नें कहा कि भारत सरकार द्वारा आज हर घर में शौचालय की व्यवस्था की गई है। नल जल की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग स्वच्छ जल के लिए इधर-उधर न भटके और स्वच्छ जल का उपयोग करें। उन्होंने अंत में सभी को स्वच्छता ही सेवा पहल के महत्व के बारे में जागरूक किया।





