प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत सिंदवारी पंचायत के नगड़ी गांव निवासी पत्रकार सुनील कुमार साहू की बहन पूजा कुमारी की शादी समारोह में बड़कागांव पत्रकार संघ के कई पत्रकारों ने शामिल होकर शुभ आशीर्वाद दिया। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा संयुक्त रूप से उपहार भेंट किया गया। वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों , आगंतुक अतिथि भी शामिल हुए एवं उपहार दिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से दीपक सिन्हा, रितेश ठाकुर, शमशेर आलम, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, शिव नारायण साहू ,प्रदीप कुमार, संजय राम ,बसंत कुमार मेहता, कुलदीप कुमार, राज किशोर सोनी, मोइनुद्दीन अंसारी, विक्की करमाली, पिंटू कुमार उर्फ प्रमोद ,सुरेश महतो, रंजीत कुमार, बंधु महतो के अलावा कई जनप्रतिनिधि प्रबुद्ध गणमान्य लोग उपस्थित हुए।





