पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या एक ठेकेदार ने करवाई,क्योंकि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता संबंधी पर पत्रकार ने एक रिपोर्ट तैयार की थी,जिसके कारण पत्रकार की हत्या कर उसकी लाश को ठेकेदार ने अपने ही घर के सेप्टिक टैंक मे दफना दिया।एक पत्रकार जो अपना फर्ज ईमानदारी से निभाता है, बदले में उसे मौत मिलती है।इस घटना के बाद सिस्टम पल बड़ा सवाल उठ रहा है।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड इकाई द्वारा पत्रकार की मुकेश चंद्राकर की हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया गया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग किया है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून जल्द से जल्द लागू किया जाए।ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपना कार्य कर सके।
एसोसिएशन की झारखंड महिला विंग की अध्यक्ष मधु सिन्हा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अन्याय के विरुद्ध जब भी एक पत्रकार आवाज उठाता है तो उसे षड्यंत्र के तहत प्रताड़ित किया जाता है,हत्या भी कर दी जाती है।आख़िर ऐसी घटनाएं कब रुकेंगी।
एसोसिएशन के रांची जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकार के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है।वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह ने कहा कि आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं,उनकी हत्याएं हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन,झारखंड प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।





