विशेष संवाददाता,रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शुक्रवार को पारस अस्पताल पटना में भर्ती बिहार के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सौरभ का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके रोग और चिकित्सा संबंधी जानकारियां प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से उनका बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा।





सुबोधकांत सहाय पत्रकार सुनील सौरभ के परिजनों से भी मिले।उन्होंने बिहार सरकार से भी वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ को आर्थिक सहयोग देने की अपील की। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ की कामना की।