प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर शनिवार परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा जीईएल मैदान के पास टीम ने छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब भंडारण का उद्भेदन कर शराब जब्त किया।





इस दौरान छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी फरार होने में सफल रहा। जिसके विरुद्ध टीम ने मामला भी दर्ज किया है। मौके से टीम ने महाराजा व्हिस्की 750 एमएल 36 पेटी, मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की 180 एमएल 8 पेटी और 375 एमएल 2 पेटी भी जब्त किया है। इस दौरान टीम ने कुल विदेशी शराब 46 पेटी जब्त किया है।