प्रतिनिधि,जमशेदपुर।राज्य के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत रविवार को अचानक खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जिसकी सूचना पाकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनसे मिलने टीएमएच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल जाना। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने का निर्देश भी दिया। मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, महावीर मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे।