प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सूबे के परिवहन व आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत शनिवार कि सुबह अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां दो दिनों तक उनका इलाज चला। मगर हालात में सुधार ना होने की वजह से सोमवार की सुबह उन्हें चार्टर प्लेन से चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। उनके साथ बड़े बेटे सीमल सोरेन समेत अन्य दो भी प्लेन से ही हॉस्पिटल गए। इस दौरान जिले की उपायुक्त विजया जाधव पूरी स्थिति पर नजर रखे हुई थी। साथ ही वह सोनारी स्थित एयरपोर्ट में भी मंत्री के साथ मौजूद थी। इस दौरान भारी संख्या में झामुमो नेता भी मौजूद थे।