विरेन्द्र कुमार
बड़कागांव। दिसम्बर-जनवरी महिना में जमकर पिकनिक मनाई जाती है।सैलानियां पिकनिक के लिए अच्छी जगहों पर जातें हैं। सैलानियों के लिए हजारीबाग जिला के अंतर्गत में एक से बढ़कर एक आकर्षण पर्यटक स्थल है,लेकिन सैलानियों के लिए सबसे अच्छा बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर नापोखुर्द में स्थित मुरली पहाड़ है। मुरली पहाड़ की खासियत यह है कि मुरली पहाड़ चट्टानी पठार पर स्थित है जो चट्टानी पठार 55-60 फीट ऊंचाई तथा 400-450 मीटर उकरैली चट्टान फैला हुआ तथा चट्टानों के बीच कई पतली नाला बहा हुआ है,जो सैलानियों के लिए पिकनिक मनाने के आकर्षित करता है।
बता दें कि मुरली पहाड़ फैली उकरैली चट्टान पर विभिन्न प्रकार के पत्थर में भगवान के प्राचीन काल के मूर्तियां अवस्थित है,जो लोगों के लिए सोचनो को मजबूर करता है। मुरली पहाड़ में 50 फीट उंचा भगवान शिव जी का मंदिर स्थापित किया गया है। मंदिर के उपर शिवलिंग मनमोहक है,जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आतें हैं तथा मुरली पहाड़ में पिकनिक मनाने के लिए दिसंबर-जनवरी माह में लोगों के भीड़ जमावड़ा लगा रहता है।वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष 14 जनवरी को मेला का आयोजन किया जाता है तथा मेला में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।





