पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।रांची महानगर वीरांगना द्वारा पितृपक्ष में लालपुर स्थित 25 जरुरतमंद परिवारों के बीच अन्नदान किया गया।जिसके तहत चावल,दाल,तेल सहित संपूर्ण खाद्य सामग्रियों से परिपूर्ण बैग वितरित किया गया।





रांची महानगर वीरांगना की अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संरक्षक किरण सिंह,महासचिव अंजू सिंह,संयुक्त महासचिव मधु सिंह,जनसंपर्क सचिव अमृता सिंह सहित अन्य उपस्थित थीं।अन्नदान में संरक्षक वीरांगना श्वेता सिंह,डाॅ. किरण कुमारी,शालिनी सिंह और अपर्णा सिंह ने भी महतवपूर्ण योगदान दिया।





इस मौके पर संरक्षक किरण सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में अन्नदान को महादान बताया गया है।इसलिए संगठन ने यह पहल की है।महानगर वीरांगना अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि संगठन भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक विकास में यथासंभव सहयोग जारी रखेगा।