पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित मगध परियोजना के चमातू स्थित 20 नंबर कांटा के पास कोयला लोड हाईवा में बीती रात्रि आग लग गई,जिससे हाइवा कोयला समेत जल गई है।उक्त हाईवा पीएनएम कंपनी की है।





पीएनएम कंपनी के तरुण सिंह ने बताया कि कोयला लोड हाईवा का चालक कांटा में वजन कराने के बाद गाड़ी को किनारे खड़ा कर पेपर लेने ऑफिस गया था। इसी दौरान अज्ञात चार-पांच लोग खड़ी हाईवा के समीप पहुंचकर उसमें आग लगा दी और वहां से फरार हो गए।स्थल पर पेट्रोल का गैलन भी पाया गया है। कंपनी के उच्चअधिकारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।इस संबंध में पूछे जाने पर बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने बताया कि रात में चमातू में घटना हुई है।घटना को किन लोगों ने अंजाम दिया है उस पर पुलिस सभी तरह से जांच कर रही है। इस संबंध में प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





ज्ञात हो कि फूलबसिया और बालूमाथ रेलवे साइडिंग में कोयले में मिलावट करने के मामले में उक्त कंपनी पर खनन विभाग के द्वारा बारियातू थाने में प्राथमिककी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद लोगों के जुबान पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस के द्वारा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि घटना को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं।