लखनऊ।उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी 112 पर आए एक मैसेज ने पुलिस अफसरों की नींदों को उड़ा कर रख दिया है।दीपक शर्मा नाम के यूजर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी 112 पर दीपावली के अगले दिन एक मैसेज आया, जिसमें लिखा गया था कि पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ा दिया जाएगा।मैसेज के साथ में अभद्र टिप्पणी भी की गई थी। मैसेज के बाद पुलिस के आला अफसर सकते में हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
ट्विटर अकाउंट पर पुलिस को शक- मैसेज आने के बाद पुलिस ने ट्विटर अकाउंट की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि दीपक शर्मा नाम के अकाउंट 4 नवंबर को ही बनाया गया है।पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी,ट्विटर पर मेसेज आने के बाद मचा हड़कंप
पीएम मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी,ट्विटर पर मेसेज आने के बाद मचा हड़कंप
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
