रांची।गुरुवार को राजधानी रांची में मौसम खराब होने से पुणे से आ रहे इंडिगो के विमान को डायवर्ट कर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।विमान में 147 यात्री थे।रांची में मौसम साफ होने पर लगभग एक घंटे बाद विमान को बाबतपुर से रवाना किया गया।
इंडिगो के विमान 6ई 6952 ने पुणे एयरपोर्ट से 147 यात्रियों को लेकर सुबह उड़ान भरी। राजधानी रांची में मौसम खराब होने की वजह से विमान चक्कर काटता रहा। विमान को जब लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो पायलट ने बाबतपुर एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया।विमान को रांची हवाई क्षेत्र से डायवर्ट कर बाबतपुर एयरपोर्ट भेजा गया।
बाबतपुर में सुबह 8:26 बजे विमान उतारा गया।रांची में मौसम साफ होने पर विमान ने सुबह 9:44 बजे उड़ान भरी। विमान डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक अंकुर ने बताया कि रांची में मौसम खराब होने के कारण पुणे से आ रहा विमान डायवर्ट किया गया था।





