प्रतिनिधि,गिरिडीह। मुंबई से लौट रहे जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अलगडीहा गांव के प्रवासी मजदूर की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण ट्रेन में ही मौत हो गयी।घटना बुधवार की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अलगडीहा निवासी इम्तियाज अंसारी(40) पुत्र सुभान अंसारी जो कि अपने बड़े पुत्र की शादी के लिए गांव लौट रहे थे।बताया जाता है कि इस दौरान रास्ते में अचानक सीने में दर्द उठा और तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर बगोदर उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, रामचंद्र मंडल, जिम्मी चौरसिया,आरवायए नेता सोनू पांडेय, अलगडीहा पंचायत के पंसस नसीम अंसारी,सत्तार अंसारी, आसिफ रजा आदि ने सरिया स्टेशन पर शव को रिसीव कर अलगडीहा उनके घर लाया।इस दुखद घड़ी में बगोदर उप प्रमुख ने मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।





