झारखंड राज्य के गिरिडीह में चांदी तस्करी के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर एक कार से 75 किलो चांदी की ईंटे बरामद की हैं। ये कार्रवाई थाना क्षेत्र मुफस्सिल में हुई।पुलिस के मुताबिक इन ईंटो की कीमत लगभग 35 लाख रूपये है।



पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में तीन आरोपी हिरासत में लिए गये है।हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम अरविंद कुमार पांडे, गोविंद सोनी और ब्रह्मदेव कुमार है।मामले का मास्टरमाइंड राजेश गुप्ता पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।पुलिस राजेश को पकड़ने के लिए जुटी है।मामले की जांच पड़ताल जारी है।