झारखंड के लातेहार जिले की बरवाडीह पुलिस ने जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।उग्रवादियों की गिरफ्तारी हुंटार कोलियरी-होरीलौंग मोड़ के पास से हुई।गिरफ्तार उग्रवादी हुंटार कोलियरी के धीरेंद्र कुमार और होरीलौंग के सोनू कोरवा हैं। पुलिस दोनों के पास से दो अवैध तमंचा और दो जिदा कारतूस बरामद किया हैं।



एसपी अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि हुंटार कोलियरी होरीलौंग मोड़ के पास कुछ उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए छिपे हुए हैं।एसपी ने सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने वहां सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान झाड़ी में दो संदिग्ध छिपे हुए मिले।पूछताछ करने पर दोनों भागने लगे तो पुलिस ने दोनों को धरदबोचा।