पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)।हंटरगंज थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बेखौफ चोरों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य जयहिंद पासवान के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोर जेवरात सहित जमीनी कागजात लगभग 8 लाख के समान लेकर चंपत हो गए।जयहिंद पासवान के हंटरगंज सोहाद स्थित घर में चोरी हुई है।
मामले को लेकर जयहिंद पासवान के बेटे धीरज कुमार अरुण ने हंटरगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। धीरज कुमार ने आवेदन में कहा है कि मैं शुक्रवार दोपहर 3 बजे अपने घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ मामा के घर चतरा गया था। दूसरे दिन शनिवार को करीब 11 बजे जब घर वापस पहुंचा तो वहां देखा मेरे घर का मुख्य दरवाजा टूटा है।जब मैं घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर के सभी कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमीरा का ताला टूटा हुआ है।जब मैं अलमीरा में देखा तो अलमारी में रखे सारे जेवरात सहित कागजात गायब पाया।
चोरी की घटना की जानकारी होते ही जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बेचन पासवान,मुखिया बृजकिशोर सिंह और थाना इंस्पेक्टर पप्पू कुमार शर्मा घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से चोरी की घटना की जानकारी ली।पुलिस हर एक पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है।वही हंटरगंज चौक में चोरी का शोर गुल होने लगा।अंत में धीरज कुमार के बेटे ने लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी से चोरी के घटना में शामिल चोरों को धर पकड़ करने की मांग किया है,जिससे हंटरगंज में और घरों में चोरी की घटना न हो।
बता दें कि कुछ दिन पहले 7 जनवरी को थाना क्षेत्र के नौकाडीह मोड़ स्थित मोबाइल दुकान में लगभग 4 लाख के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया था।चोर उचक्को की इतनी हिम्मत हो गयी है कि रात्रि को इस तरह का बेख़ौफ़ घटना का अंजाम देकर चंपत हो जाते हैं और पुलिस के पकड़ से हमेशा बाहर रहते है। क्या वैसे चोरों पर पुलिस द्वारा लगाम लगायी जाएगी या बेख़ौफ़ होकर इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम देंगे।





