प्रतिनिधि,जामा। प्रखंड क्षेत्र के तारबंधा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय तारबंधा में रविवार को दुमका सांसद सुनील सोरेन के अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का 98वां जयंती मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया एवं कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम को रेडियो के माध्यम से भाजपाइयों ने सुना।





कार्यक्रम के दौरान दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के अवसर पर सीताराम मिश्रा, शोले मरांडी, निलेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, भयंकर पंडा, फुटो देवी, संजय कुमार, रेस्का मरांडी, राजेंद्र मुर्मू, भदेश्वर मरीक सहित अन्य मौजूद थे।