प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बागबेड़ा मध्य पंचायत की पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा के द्वारा बागबेड़ा कालोनी पंचायत के वार्ड सदस्य सीमा पांडे के ऊपर झूठा हरिजन एक्ट का केश किए जाने के विरोध में जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उपमुखिया संघ के तत्वाधान वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार एवं एएसपी सह प्रभारी डीएसपी सुमित अग्रवाल को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है। संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे के नेतृत्व में पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा पर लगे 3,44,310 रूपए वसूली हेतु नीलाम पत्रवाद दायर करने, भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच करने, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप में कारवाई करने, फेसबुक एवं वाट्सएप में भड़काऊ उकसाने वाली बातें पोस्ट कर आपसी माहौल को खराब करने, इसके पूर्व में विनय सिंह जैसे अन्य पर झूठा हरिजन एक्ट का केश करने (जाॅचोपरांत झूठा पाया गया), एक विशेष धर्म समुदाय जाति का नाम लेकर आपस में माहौल को बिगाड़ने, हरिजन एक्ट का दुरुपयोग करने, हरिजन एक्ट लगाए जाने की बराबर धमकी देने पर पर भी करवाई करने की माॅग की गई है।





एएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि उक्त सारे मामले की निष्पक्षता पूर्वक मै स्वयं जाॅच करूंगा। एक-एक बिंदु पर जांच कर दोषी पर कारवाई करने का आश्वासन दिए है।





इसके पूर्व के पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने हाथ में कट आउट लेकर एएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किए,जिसमें हरिजन एक्ट का दुरुपयोग करना बंद करो, भ्रष्टाचार, गबन, सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वाली प्रतिमा मुंडा पर कारवाई हो, वार्ड सदस्य सीमा पांडे को न्याय मिले, आपसी माहोल को बिगाड़ने वाली प्रतिमा मुंडा पर कारवाई हो,हमारी मांगे पूरी करो, पंचायत प्रतिनिधि एकता जिंदाबाद जैसे नारे लिखे हुए थे।





इस मौके पर उप मुखिया राकेश चौबे, संतोष ठाकुर, मैनुल खान, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी,गीता देवी,राजू ठाकुर, पंसस सुनील गुप्ता, प्रतिनिधि राकेश सिंह, राजकुमार सिंह, समाजसेवी पवन ओझा,रुपेश शर्मा,सोनम, अरविंद पांडे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।