प्रतिनिधि,चतरा। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चतरा के तत्वाधान में साहू धर्मशाला लिपदा के प्रांगण में भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू व पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसुदन साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पूर्व हजारों की संख्या में तैलीक साहू समाज के महिला व पुरुषों ने पेट्रोल पंप चतरा से भामाशाह की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह के मूर्ति का अनावरण के साथ-साथ दीप प्रज्वलन एवं स्वर्गीय शंकर साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष जीवलाल साहू द्वारा स्वागत एवं अध्यक्ष भाषण के साथ कार्यक्रम का विषय प्रवेश किया गया। जीवलाल प्रसाद साहू ने पंचायत से लेकर के जिले तक की संगठन के स्वरूप एवं सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के कार्यों के बटवारा केसाथ-साथ उनके कार्य उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से अतिथि पधारे हुए थे।अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज से आने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी ने इस कार्यक्रम में भामाशाह की दानवीरता को अपने जीवन में उतारने का सलाह दिया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप अकबर से लोहा ले रहे थे, तभी उन्हें घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और अपने सैनिकों को संगठित रखने के लिए कोश की कमी से जूझना पड़ा। ऐसे समय में भामाशाह ने अपने खजाने को महाराणा प्रताप के लिए और पूरे मातृभूमि की रक्षा के लिए दान में दे दिया। समाज के प्रबुद्ध वक्ताओं ने भामाशाह के जीवन के साथ-साथ समाज में जन्म लेने वाले एवं अपने जीवन को समाज के लिए कुर्बान कर देने वाले विभिन्न समाजसेवियों के जीवन से भी सीख लेने की सलाह दी। चतरा के धरती के लिए कुर्बान होने वाले स्वर्गीय शंकर साहू एवं समाज के लिए कुर्बान होने वाले स्वर्गीय तिलेश्वर साहू से भी सीखने की सलाह दी गई।
मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समाज में एक कोश को विकसित करने की सलाह दी और कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़ने के लिए शिक्षित होने की आवश्यकता है।वहीं पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू ने भी समाज को संगठित रहने की सलाह दी। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू ने अपने वोट के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम को बारी बारी से अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिले से प्रखंड तक के पदाधिकारियों के द्वारा संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व कृषि मंत्री झारखंड योगेंद्र साहू, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू,झारखंड तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष अरुण साहू, बिंदेश्वर साहू, नवीन साहू, बनवारी साहू,जिप सदस्य देव नंदन साहू, भोली साहू, बरहन साहू,धर्मेंद्र साहू, जमुना साहू उर्फ मंदुर साव,राजेंद्र साहू, मुकेश गुप्ता, लखन साहू, सरवन साहू, प्रमोद साहू,गायत्री देवी,राखी गुप्ता,पूनम गुप्ता, खुशबू कुमारी, रेखा देवी,शोभा देवी इत्यादि सैकड़ों पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में समाज के महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया।





