विशेष संवाददाता
चतरा।पूर्वांचल सूर्य के रविवार के अंक में चतरा जिला अस्पताल की स्थिति हुई बद से बदतर शीर्षक से छपी खबर का बड़ा असर हुआ है।जिला प्रशासन के निर्देश के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिना बिजली के रह रहे मरीजों और शौचालय की सुधि ली। खबर प्रकाशित होते ही अस्पताल प्रबन्धन ने आनन फानन में विद्युत व्यवस्था देख रहे कर्मियों की क्लास लगा दी। वहीं दिनभर शौचालय की सफाई होती रही। पानी की व्यवस्था भी कर दी गई है। मरीजों ने व्यवस्था सुधारने में अहम भूमिका निभाने के लिए पूर्वांचल सूर्य को बधाई दी है।





