प्रतिनिधि,जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने कहा कि हम अपने अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का समर्थन देना चाहिए।
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर देश का सर उज्जवल और सीना चौड़ा करने वाले कुश्ती खिलाड़ी आज अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कभी गोल्ड मेडल हासिल करने की खुशी में आंसू छलकते थे और आज इंसाफ के लिए पीड़ा में बह रहे हैं । बहुत ही हृदय विदारक है। मैं भारत सरकार से अपील करता हूं इन खिलाड़ियों की सभी मांगों को संवेदना से सुनकर कार्रवाई की जाए ।जब देश के जम्मू और कश्मीर के तत्कालीन राज्य के अंतिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक एवम प्रियंका गाँधी वाड्रा उनकी बातों को सुन सकती है तो देश के प्रधान सेवक क्यू नहीं। इन्हें न्याय दिया जाए हमारे खिलाड़ी देश के गौरव हैं। यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं हम सब की लड़ाई है,जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है। हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।5 बार भाजपा से सांसद रह चुके 66 साल के बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी टालने के पीछे 2024 का चुनाव है। मोदी ने अगर सिंह पर कोई एक्शन लिया तो बीजेपी को बनारस, गोरखपुर समेत पूर्वांचल की कई सीटों पर झटका लग सकता है।





