पूर्वी सिंहभूम।राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिले में जापानी बुखार का पहला मरीज मिला है।ये मरीज शहर के बारीडीह निवासी युवती है।सर्विलांस विभाग की जांच में यह पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 2022 में पहली बार किसी मरीज की सैंपल जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।मरीज का मर्सी अस्पताल में इलाज चल रहा है।





रिपोर्ट आने के बाद फाइलेरिया विभाग की टीम युवती के घर पहुंचकर लार्वा जांच का अभियान चलाया।मच्छर का लार्वा मिला है,जिसे स्वास्थ्यकर्मियों ने नष्ट कर दिया।क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर मच्छर से बचाव के लिए उपाय बताया।





मिली जानकारी के अनुसार युवती 10 जुलाई को बुखार, गले में खराश, हाथ-पैर में कंपन की शिकायत होने पर मर्सी अस्पताल में भर्ती हुई थी।संदेह होने पर अस्पताल ने सर्विलांस टीम को सूचना देकर सैंपल जांच कराई।स्वाइन फ्लू, डेंगू और जेई के संदेह में स्वास्थ्य विभाग ने 70 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की है,लेकिन किसी में पुष्टि नहीं हुई थी।





सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने कहा कि बारिश में मच्छरजनित बीमारी का खतरा रहता है। बुखार, बदन दर्द व शरीर में अकड़न पर डॉक्टर से दिखाकर सैंपल की जांच करानी चाहिए।