प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरियो स्थित एक पेट्रोल पम्प के पीछे अवैध कोयले का स्टॉक तस्करी हेतु इकट्ठी की गई थी।इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने कोयले के तस्करी की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया,जिसके बाद बगोदर थाना पुलिस ने कोयले को जब्त कर लिया है।





तिरला पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि फारुख अंसारी ने कहा कि हम लोगों ने जब बाइक में कोयला ले जाते हुए देखा तो युवक से पूछे कि कोयला कहां से ला रहा है, उसने बताया कि पेट्रोल पंप के पीछे में बहुत कोयला पड़ा हुआ है,जिसके बाद हमलोग देखने के लिए आए तो यहां पर बोरियों में भरा हुआ कोयला पड़ा देख बगोदर पुलिस को इसकी सूचना दिया, जिसके बाद बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस में कहासुनी होने लगी, जिसके बाद एक युवक से भी ग्रामीण उलझ पड़े और तू तू मैं मैं होने लगी। सूचना मिलते ही बगोदर के उपप्रमुख हरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और आला अधिकारी को भी अवैध कोयला की जानकारी दे दी।





उपप्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा कि बगोदर क्षेत्र में लगातार कोयले की तस्करी हो रही है और ग्रामीणों के द्वारा अवैध कोयले के संबंध में पुलिस को सूचना दी जाती है,लेकिन इसके बावजूद भी बगोदर पुलिस मौन है और जो काम पुलिस को करना चाहिए वह अब ग्रामीण व जनप्रतिनिधि के द्वारा किया जा रहा है।कहा कि इससे यही लगता है कि पुलिस की मिली भगत से अवैध कोयले का गोरख कारोबार चल है।उपप्रमुख हरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि ग्रामीणों की मांग है कि इसके संबंध में नामजद मामला दर्ज की जाय।