प्रतिनिधि,चतरा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर पंचायत मोकतमा में पेड़ लगाकर एवं स्वच्छता अभियान चलाकर जनप्रतिनिधि एवं स्कूली बच्चियों ने पंचायती राज दिवस मनाया।
इस बीच मुखिया पार्वती कुमारी ने मोकतमा पंचायत वासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने गांव के आस-पास पेड़ लगाकर हरा भरा पंचायत एवं पर्यावरण युक्त मोकतमा पंचायत बनाएं।साथ ही साथ अपने गांव की जंगलों को बचाना अति महत्वपूर्ण समझे। कहा कि अपने घरों के आस-पास वातावरण को हमेशा स्वच्छ व साफ सुथरा बनाए रखें।पंचायत एवं गांव के उत्थान से ही राष्ट्र उत्थान सम्भव है।
इस मौके पर पंचायत की उपमुखिया रेनू देवी, उमेश भारती,मालती देवी, गोविंद यादव,कोलेश्वर भुइयां, मुखिया पति नरेश भारती, शिक्षक संजय पांडेय,पंचायत सचिव मुना उरांव, रोजगार सेवक राकेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधी कामेश्वर भारती,मनीष केसरी,विजय यादव,अजय पासवान इत्यादि उपस्थित थे।





