पोगलोया में हॉकी टूर्नामेंट का हुआ आयोजन





पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ जीवन और खेलकूद में भी रहें अव्वल : सन्देश एक्का





प्रतिनिधि,सिमडेगा। कोलेबिरा प्रखंड के ऐडेगा पंचायत अंतर्गत पोगलोया गांव में स्वर्गीय अनिल तोपनों की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का मौजूद रहे जहां पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ उनका नृत्य करते हुए भव्य स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक लाया। जहां पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।





इस मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल की शुरुआत की जहां पर झपला एवं बेसराजारा की टीम फाइनल मैच में उतरी। शानदार मुकाबले के बीच बेसराजारा की टीम ने 4-3 गोल से जीत दर्ज की। मौके पर विजेता बेसराजारा टीम को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों के बीच झापा युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का ने स्वर्गीय अनिल तोपनों जी को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखने के पश्चात उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना किया।





इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में खेल का आयोजन होने से क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी जो कि खुलकर खेल नहीं पाते हैं।वैसे लोगों को अवसर प्राप्त होता है और वे लोग आगे चलकर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। वर्तमान समय में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ सभी लोगों को खेलकूद को महत्वपूर्ण स्थान देने की आवश्यकता है, क्योंकि खेल के क्षेत्र में आज रोजगार के साथ-साथ देश एवं अपने मातृभूमि का नाम रोशन करने का मौका मिलता है।





उन्होंने कहा कि आज वर्तमान समय में सिमडेगा जिला हॉकी के क्षेत्र में विश्व भर में अपना परचम लहरा रहा है।ऐसे में आप सभी खिलाड़ी बेहतर खेले ताकि आपका भी चयन जिला राज्य एवं देश के टीम में हो और जिले का नाम रोशन हो सके। उन्होंने सभी को खेल को खेल की भावना के साथ हमेशा खेलने की बात कही।





इस मौके पर आयोजित टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष मलाकी डांग, सचिव विश्राम बुढ़,कोषाध्यक्ष सूरसेन सुरीन,उपाध्यक्ष मुलशन बुढ़ सहित सभी खेल समिति के सदस्य एवं काफी संख्या में हॉकी मैच का फाईनल देखने आए हुए दर्शक उपस्थित रहे।