प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती और ना ही किसी का डर व भय होता है। कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को गिद्धौर में देखने को मिला। एक दगाबाज दोस्त ने दोस्त की पत्नी के साथ ही गुरुवार को शादी रचा लिया।आठ माह पूर्व हुई शादी के पश्चात विवाहिता अपने पति के दोस्त को ही दिल दे बैठी और देखना क्या था। गुरुवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों प्रेमी युगल का विवाह प्रखंड मुख्यालय के जपुआ मंदिर में संपन्न करा दी गई।
बताया जाता है कि गिद्धौर के राजेंद्र दांगी के पुत्र दीपक कुमार की पत्नी अंशु कुमारी गांव के ही सुनील दांगी के पुत्र राजकुमार राज से प्यार कर रही थी।परंतु अंशु के घर वालों ने उनके प्यार को दरकिनार करते हुए उसकी शादी सात जुलाई 2022 को गिद्धौर के दीपक कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न करा दिया।परंतु दोनों के बीच प्रेम प्रसंग लगातार चलता रहा। गुरुवार को दोनों प्रेमी युगल को समझाने का भरपूर प्रयास भी किया गया।परंतु दोनों ने एक दूसरे से अलग होने से इंकार कर दिया।फिर क्या था,दोनों प्रेमी युगल विधिवत रूप से जपुआ शिव मंदिर में विवाह रचाकर एक दूसरे के हो गए।इस विवाह की चर्चा संपूर्ण गांव में जोर-शोर से हो रही है।





