प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। लातेहार उपायुक्त हिमांशु मोहन के निर्देश पर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को नव पदस्थापित बीडीओ सोमा उरांव ने जनता दरबार लगाकर आम ग्रामीणों की समस्या सुनी।
जानकारी देते हुए बीडीओ उरांव ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रखण्ड के शुद्धवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण पहुंच कर आवेदन के माध्यम से अपना अपना समस्या रखा,जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा दिया गया कुछ आवेदन का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया। इस जनता दरबार में दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए सभी आवेदनों का जांच की जा रही है।
इस मौके पर प्रखण्ड प्रधान लेखापाल राजू रंजन, मोनिका मिंज,मनीष पाण्डेय,सोनू कुमार सहित कई कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।





