प्रतिनिधि,जमशेदपुर। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 100 वे संस्करण में लोंगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात सुनी। बता दें कि राजेश कुमार शुक्ल ने रविवार को जमशेदपुर के धालभूम क्लब में जमशेदपुर के सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ मन की बात सुनी।
राजेश कुमार शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता है तथा प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के भी सदस्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया और मन की बात कार्यक्रम को सुना ,देखा।
शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात आज एक बड़ा आंदोलन बन चुका है। श्री मोदी ने सदैव इसमें शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामाजिक सुधार के बातों की चर्चा ,युवा, महिलाओं और छात्रो के साथ साथ समाज के सभी वर्गों के हितों को समाहित किया है। हर एपिसोड अनमोल और अनुकरणीय रहा है।
राजेश कुमार शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के विधि और क़ानूनी विभाग के भी प्रदेश संयोजक है। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।शुक्ल ने मन की बात कार्यक्रम के 100 एपीसोड पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दिया है और उनके कार्यकुशलता की सराहना किया है।





