ब्यूरो प्रमुख





चाईबासा। आयुक्त द्वारा विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में तीनों जिलो के उपायुक्त को स्पष्ट रूप से कहा है नक्सल प्रभावित इलाकों में किसी किस्म की कोई कोताही न हो। खास कर पेयजल और सड़क के मामले में विकास कार्य करने में किसी किस्म की कोई समस्या आ रही है,तो फौरन सख्त कदम उठायें। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए आधारभूत मौलिक सुविधाएं जन- जन तक पहुंचाने का कार्य आवश्यक रूप से करे सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को मुख्यधारा में जोड़ने का भी कार्य लगातार करते रहे।





प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम (कोल्हान) मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडल में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षात्मक में पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र अजय लिंडा, उपमहानिरीक्षक सीआपीएफ, उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम अनन्य मित्तल, उपायुक्त सरायकेला खरसावां अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर, कार्यपालक अभियंता एनएचएआई चाईबासा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चाईबासा/ मनोहरपुर/ सरायकेला खरसावां, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, चाईबासा/ मनोहरपुर/ सरायकेला खरसावां, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, चाईबासा/ चक्रधरपुर/ सरायकेला- खरसावां प्रमुख रूप से उपस्थित थे।