प्रतिनिधि,चतरा।चतरा में प्रस्तावित भारत माला एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। जनसंघर्ष मोर्चा और सबरी समिति के तत्वाधान मे हजारो की संख्या मे चतरा के डाढ़ा गांव के ग्रामीणों ने रैली निकालकर केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए एक्सप्रेस-वे का जमकर विरोध किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि हम मजदूर किसान वर्ग के लोगो के वर्षों के कमाई की जमीन को सरकार छिनने के लिए उताऊ है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार जिस एक्सप्रेस-वे को कल्याणी बता रही हैं। वह हम ग्रामीणों के लिए विनाशकारी है। ग्रामीणों ने कहा कि चाहे जिस हद से भी हमें गुजरना पड़े, लेकिन हम एक इंच जमीन नहीं देंगे।





