प्रतिनिधि,पाकुड़। फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों में प्राप्त प्रपत्रों (प्रपत्र छह, प्रपत्र सात, प्रपत्र आठ ) का सुपर चेकिंग/स्थल निरीक्षण किया गया। उनके साथ पाकुड़ ईआरओ मंजू रानी स्वांसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी पाकुड़ समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत अन्य उपस्थित थे।





जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने आवेदनकर्ताओं के बूथ की जांच की। उन्होंने आवेदनकर्ताओं का प्रपत्र में दी गई जानकारी का सत्यापन किया। उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज का मिलान किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 227, 221 एवं 271 आदि मतदान केंद्र संख्या पहुंचे। वहां प्राप्त प्रपत्रों की जानकारी ली और बीएलओ से स्वीकृत/रद आवेदन के संबंध में पूछा। उन्होंने कई आवेदनकर्ताओं के प्रपत्रों की जांच की एवं उनके दस्तावेज का सत्यापन किया।