प्रतिनिधि,बलियापुर। प्रिंस क्लब के 50वीं जयंती के शुभ अवसर पर जनता मजदूर संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम द्वारा फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया गया।क्लब की ओर से सिद्धार्थ गौतम का भव्य स्वागत किया गया।





इस स्वागत समारोह में प्रिंस क्लब के संरक्षक कौशल सिंह, राज बिहारी यादव, अध्यक्ष रूपेश कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष कपिल सिंह, कैलास सिंह, राजू पांडे, संतोष सिंह, आनंद सिंह, अशोक रावत, सुमित शर्मा, राहुल सिंह, दिपक मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह, भरत शर्मा, सत्यदेव सिंह एवं समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित हुए।