विशेष संवाददाता,रांची।गुड न्युज सेंटर रांची के द्वारा आईएएस क्लब मोराबादी में प्री क्रिसमस गेट टुगेदर ऑफ प्रोफेशनल्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंपैक्ट बैंड ने लेनी पॉल ब्राजील के नेतृत्व में हिन्दी तथा सादरी क्रिसमस कैरॉल गीत वी विश यु ए मैरी क्रिसमस, साल में एक बार, लेके दुलार, चरणी उपरे का तार...... साइलेंट नाईट जैसे गीतों की मनमोहक प्रस्तुती दी।
डॉ राकेश पॉल निदेशक गुड न्यूज़ सेंटर ने क्रिसमस संदेश में कहा कि हमें अपने हृदय में न्याय, कृपा और नम्रता को धारण करना चाहिए। इन तीन बातों को अपने जीवन में उतारकर एक सच्चा क्रिसमस उपहार हम जीजस को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्योहार प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यीशु मसीह का आगमन संसार के सब लोगों के लिए था। उन्होने कहा कि यीशु मसीह केवल मसीहीयों की निजी सम्पति नहीं अपितु सब जाति के लोगों के लिए है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एल ख्यांगते (आई.ए.एस) मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार मौजूद थे। कार्यक्रम में कई आईएएस,आईपीएस,डॉक्टर्स तथा अन्य गणमान्य प्रोफेशनल्स, बिजनेसमैन तथा ब्यूरोक्रेट्स मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और उपस्थित लोगों के बीच उपहार भी वितरित किए गए।
इस प्रोफेशनल क्रिसमस गेट टुगेदर को सफल बनाने में दीपक सिंह,रिटायर्ड आईएफएस डॉ प्रणेश सोलोमोन तथा अन्य लोगों का योगदान रहा।





