प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, गिद्धौर में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत गीत के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह व संचालन बीएड प्रशिक्षु मनीष कुमार ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुरु गोविंद सिंह के जीवनी पर जोर देते हुए बताया कि किस तरह गुरु गोविंद सिंह ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वंश दान कर गए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के विचारों को छात्र छात्राओं में समाहित करते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह किस प्रकार अपने राष्ट्र की रक्षा की। इस आयोजन में कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में शिक्षक डॉ राजीव कुमार दास, विपिन कुमार,डॉ कृष्ण कुमार टिंकू,संतोष सेठ ,तमीम अहमद,राजीव नयन प्रकाश,सरोज कुमार ,मीनाक्षी कुमारी, शारदा बाला,उमेश कुमार,गेंदो रविदास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।





