पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रामगढ़।उपायुक्त चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में 22 जनवरी को लोगों के शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए झारखंड पुलिस की अनूठी पहल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन फुटबॉल मैदान में किया गया।जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान कुल 53 शिकायतकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी शिकायतों और समस्याओं को पुलिस के समक्ष साझा किया।एसपी ने शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, और पुलिस उपाधीक्षक को स्वयं संबंधित मामले की जांचकर प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया।
प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए थाना / ओ०पी प्रभारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया,जिसमें कार्यक्रम के दौरान ही कुल 11 मामलों का निपटारा किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पतरातू प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,माण्डु / गोला, परिचारी प्रवर,परिचारी,पुलिस केन्द्र, रामगढ, पुलिस निरीक्षक, माण्डू / गोला, सभी थाना / ओ०पी प्रभारी, पैरा लीगल वॉलंटियर एवं अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।





