प्रतिनिधि,चौपारण। चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड के मध्य विद्यालय पांडेयबारा परिसर में मुखिया मद के 15वीं वित्त से फेबर ब्लॉक पथ का निर्माण किया जा रहा है,जिसमें कुछ ग्रामीण ने बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा को शिकायत किया था कि फेबर ब्लॉक पथ का निर्माण में गड़बड़ी की जा रही है। शिकायत के आलोक में बीडीओ सिन्हा ने कनीय अभियंता को साथ में लेकर फेबर ब्लॉक पथ का निरीक्षण करने स्कूल पहुंचे। जहां कनीय अभियंता ने बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें कुछ सुधार करने की बात कही।
मौके पर बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, पैनल लॉयर मुरली राणा, एचएम सुबोध सिंह, भुनेश्वर प्रसाद, गीता प्रजापति, लीलाधर दास, सतेंद्र पांडेय, अश्वनी पांडेय, राजकुमार रविदास, बीएलओ सहित अन्य उपस्थित थे।





