प्रतिनिधि,हजारीबाग। शहर के जाकिर हुसैन पथ में अवस्थित फ्रेंड्स फिटनेस जिम का उद्घघाटन झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रुचि कुजूर ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जिम शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है। साथ में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग ले कर अपना भविष्य बना सकते हैं। जिम के साथ ही योग साधन कर भी लोग अपने शरीर को निरोग रख सकते हैं।योग और जिम दोनों का अच्छा संगम हो सकता है।





इस अवसर पर जिम संचालक शाहनवाज अहमद उर्फ सन्नू ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि कम खर्च में युवा और बच्चे जिम की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता कमाल कुरैशी, कलीम अहमद, सरफराज अहमद, सादाब वारसी, इमरान, सन्नी भोलू, सौरव मिश्रा, पीयूष गोप, अफरीदी कुरैशी, चंदन, कदरीन वारसी ने भी जिम संचालक को बधाई और शुभकामनाएं दी।