प्रतिनिधि, प्रतिनिधि। रजरप्पा कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को सीसीएल के द्वारा सतर्कता जागरूकता के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा षष्ठ से द्वादश तक के बच्चों ने सतर्कता जागरूकता के तहत भारत को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने का संदेश अपनी पेंटिंग एवं चित्रकला के माध्यम से दिया। भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें।इस भाव की कल्पना को उन्होंने चित्र एवं पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया।
सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के सहायक प्रबंधक(सी.डी.)एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष आशीष झा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भावी नागरिक हैं, भ्रष्टाचारमुक्त राष्ट्र का निर्माण एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव उनमें छात्र जीवन से ही आनी चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर छात्रों की रचनात्मकता एवं कल्पना को उभारने की आवश्यकता बतलाई।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के आचार्य शम्मी राज, शशिकांत,ज्योति राजहंस,प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना की प्रमुख भूमिका रही।





