पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में चेंबर प्रतिनिधियों द्वारा लाइव आम बजट देखते हुए चर्चा की।अधिकांश लोगों ने बजट की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।
बजट पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि बजट ऐतिहासिक है।पहली बार मध्यमवर्ग पर ध्यान केंद्रित किया गया है।टैक्स स्लैब के बदलाव से एक बड़ी आबादी में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
चर्चा जारी रखते हुए महासचिव लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ग को आशानुरूप ध्यान में रखा गया और 12 लाख की राहत स्वागतयोग्य है।एमएसएमई,महिला उद्यमी,न्यू स्टार्टअप, लेदर उद्योग का विशेष ध्यान रखा गया।टीवी,मोबाइल,इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी,भारत निर्मित कपड़ा उद्योग पर विशेष ध्यान सराहनीय है।
मुख्य निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी
1.आयकर स्लैब के 12 लाख करने और 30% टैक्स के दायरे को 15% टैक्स लगने पर खुशी जाहिर की।
2. महिला उद्यमियों MSME पर घोषणा और रियायत।
3. पर्यटन, एयरपोर्ट, नई रेल लाइन पर घोषणा विकासशील है।
4. दशकों बाद पहली बार निम्नवर्ग के साथ साथ मध्यमवर्ग पर ध्यान दिया गया।
5. एक हफ्ते बाद इनकम टैक्स के कानून में बदलाव पर जिज्ञासा और चिंतन बरकरार रह गया।
चर्चा में विकाश पटवारी,सुशील सांवरिया,बलबीर सिंह राजपाल,कृष्णा खेतान,प्रभात वर्मा,आलोक रूंगटा,संजय अग्रवाल,बंटी चक्रवर्ती भी उपस्थित थे।





