प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के ऊपर मोहल्ला में बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय अनुष्ठान को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा निकालने से पहले पांच पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में मुख्यालय के करीब 151 महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।
कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय के बड़की नदी जलाशय पहुंचा। जहां पर मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात जपुआ शिव मंदिर, सूर्य मंदिर, साईं मंदिर सहित अन्य मंदिरों का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा पुनः नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचा। जहां पर विधि विधान के साथ कलश की स्थापना किया गया।बताया गया कि बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान किया जा रहा है।जिसका शुभारंभ सोमवार को प्रारंभ हो गया।
कलश यात्रा में मुखिया निर्मला देवी,उपेंद्र दांगी, सुरेश राम दांगी,देवकी महतो,नागेश्वर दांगी,सुरेंद्र दांगी,बसंत कुमार,प्रमोद कुमार,दुलार पांडेय,संजय पांडेय,राजू महतो,शिवशंकर दांगी इत्यादि शामिल थे।





