रांची।बजाज ऑटो ने पल्सरमेनिया मास्टर्स एडिशन के नेशनल फिनाले का आयोजन किया। एक लाख से अधिक दर्शकों ने 100 शहरों में आयोजित बाइकिंग की इस शानदार प्रतियोगिता का लुत्फ़ उठाया। 18 दिसम्बर 2023 दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित दोपहिया एवं तिपहिया कंपनी बजाज ऑटो ने पल्सरमेनिया मास्टर्स एडिशन का आयोजन किया। 100 शहरों में आयोजित इस प्रतियोगिता को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 25 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 1 लाख से अधिक दर्शकों ने इसका आनंद उठाया।
मंबई में नेशनल फिनाले ने उपस्थितगणों को रोमांच से भरपूर अनुभव प्रदान किया और साथ ही सर्वश्रेष्ठ राइडरों को पल्सर पर अपनी मास्टरी, सटीकता और जुनून की जांच करने का मौका मिला। एलिमिनेशन स्टाइल के फोर्मेट ने प्रतियोगिता के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया और सुनिश्चित किया कि सबसे कुशल राइडर ही विजेता घोषित किए जाएं।
रोमांच से भरपूर प्रतियोगिता एंटरटेनमेन्ट का बेहतरीन मिश्रण साबित हुई,जहां भारत के जाने-माने कलाकारों के परफोर्मेन्सेज़, हैरतअंगेज़ करने वाले स्टंट शोज़, शानदार स्ट्रीट कल्चर स्टेशन और एक्सक्लुज़िव ब्राण्ड कोलाबोरेशन्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह आयोजन मोटरसाइक्लिंग और लाइफस्टाइल कम्युनिटीज़ का अनूठा संयोजन था।पल्सरमेनिया मास्टर्स एडिशन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं थी,बल्कि इसने पलसर ब्राण्ड के साथ दर्शकों को बेजोड़ अनुभव प्रदान किया।
इस आयोजन के बारे में बात करते हुए सारंग कनाडे (प्रेज़ीडेन्ट, मोटरसाइकिल बिज़नेस), बजाज ऑटो लिमिटेड ने कहा कि पिछले बाइस सालों में हमने देश भर में पल्सरमेनियक्स की ज़बरदस्त फॉलोइंग बनाई है, जो बाइक के सटीक इंजीनियर्ड डीएनए और इसके एटीट्यूड के लिए इसे खूब पसंद करते हैं। पल्सरमेनिया मास्टर्स एडीशन सिर्फ प्रतियोगिता नहीं है यह पल्सर की भावना का जश्न है। पल्सरमेनिया मास्टर्स एडीशन में 100 से अधिक शहरों से राइडरां ने हिस्सा लिया। हमने हर किसी को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए कार्यक्रमों की एक रेंज क्यूरेट की है, फिर चाहे वे शौकीन राइडर हों, मोटरस्पोर्ट प्रशंसक या स्टाइल और संस्कृति के प्रशंसक।





