प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव का अधीश कुमार विवेक ने अपनी लगन व मेहनत के बलबूते छत्तीसगढ़ में परचम लहराया है। अधीष कुमार विवेक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में व्याख्याता के पद पर नियुक्ति हुई है।अधीश कुमार विवेक बड़कागांव पश्चिमी पंचायत के अशोक नगर निवासी अशोक कुमार व शिक्षिका विमला देवी के पुत्र हैं।इनके बड़े दादा पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,एवमं हरि नारायण महतो के पोता है।





अधीश के पिता अशोक कुमार ने बताया कि वह शुरू से ही मेधावी एवं विनम्र स्वभाव का छात्र रहा है।अधीश मैट्रिक विवेकानंद स्कूल हजारीबाग ,इंटरमीडिएट संत कोलंबस कॉलेज ,बीटेक, एस आईटी बेंगलुरु ,एमटेक ,एनआईटी सिलचर, आसाम, एवं पीएचडी आईआईटी धनबाद से किया है।





अधीश कुमार विवेक नेअपनी सफलता का श्रेय माता विमला देवी ,पिता अशोक कुमार के अलावे गुरु जन एवं दादा हरिनारायण महतो,दादी कौशल्या देवी ,चाचा,अरुण कुमार,वीरेंद्र प्रसाद चाची रिंकू देवी,सुषमा देवी को देते हैं। इनकी नियुक्ति होने पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता,लखन महतो,भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र महतो, बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती कुमारी, मौसा बुद्धि नाथ महतो, आशीष कुमार, अवेगत विशाल ,आकांक्षा ,अनिशा , अंशु उपेंद्र महतो, सत्येंद्र महतो ने भी बधाई दी है।