प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के मंदिरों में विशिष्ट स्थान प्राप्त बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित काली मंदिर प्रांगण की हालत बद से बदतर हो गई है। घरों से निकलने वाले मल मूत्र गंदा पानी जमा हो जा रहा है। मंदिर ही नहीं बल्कि बगल में बाबा साहब अंबेडकर की स्टेचू भी लगी हुई है। स्थानीय प्रबुद्ध गणमान्य ग्रामीणों के द्वारा नाली निर्माण करवाने की मांग वर्षों से की जा रही है परंतु नाली निर्माण अब तक नहीं हो पाया है,जिसके कारण मंदिर प्रांगण में ही गंदा पानी जमा हो जा रहा है। कई बार आवागमन कर रहे वाहनों के कारण लोगों के कपड़े में गंदे पानी के छींटे पड़ जा रहे हैं,जिसके कारण आपस में तू तू मै मै की भी नौबत देखी जा रही है।





जनप्रतिनिधियों को इस और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि जल्द से जल्द नाली का निर्माण किया जा सके। नाली निर्माण नहीं होने के कारण मंदिर प्रांगण ही नहीं बल्कि बड़कागांव किसान मेडिकल हॉल के समीप बस स्टैंड के पास रोड कीचड़ में तब्दील हो गया है,जिसके कारण कई लोगों को मजबूरन दुकानें बंद रखने पड़ रहे हैं और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके।