प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव थाना परिसर में अवर पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसका संचालन थाना प्रभारी विनोद तिर्की के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित बीडियो जितेंद्र कुमार पांडे, सीओ अमित कुमार किस्कु, इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, डाड़ीकला थाना प्रभारी मणिलाल सिंह , एस आई अभय कुमार,चनेस्वर किस्कु व अन्य लोगों के द्वारा विजय कुमार सिंह को माला पहना उपहार भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई।
बताते चलें कि विजय कुमार सिंह 1983 में बिहार के कटिहार जिला से अपनी नौकरी की शुभारंभ किए थे। विजय भागलपुर जिला के रहने वाले हैं। कटिहार में भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आने के दौरान इनके सूझबूझ से अच्छे कार्य करने को लेकर पुरस्कृत भी किया जा चुका है। 2021 से बड़कागांव थाना में पदस्थापित थे।
इस मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी, जिप सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइया, उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, एसआई रितेश कुमार, प्रदीप कुमार महतो, प्रदीप कुमार झा, प्रशांत मिश्रा, दीपक रोशन लकड़ा, संध्या रानी तिग्गा, शिवानंद प्रसाद, संजय कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





