प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने मलडी सगागढ़ा जंगल से लगभग 40 से 45 वर्ष की एक अज्ञात महिला की लाश बरामद की है। उक्त मामले को लेकर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि महिला लाल रंग का ब्लाउज एवं गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है।लाश को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत शायद दो-चार दिन पूर्व में हो चुकी है। हालांकि लाश के पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है।