प्रतिनिधि,बड़कागांव। ड़कागांव प्रखंड में धूमधाम से ईद मनाई गई।ईद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम धर्मावलंबी तैयारियों में जुट गए थे। अपने-अपने निकटतम मस्जिदों में जाकर ईद की नमाज अदा की।नमाज अदा पूरी करने के पश्चात लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान लोगों ने घर-घर जाकर दावत का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजन का आहार प्राप्त किया।





चोपदार बलिया,बादम,सिरमा- छवनियां, महुदी , महुंगाई,रुद्दी चंदौल, बड़कागांव,डाडी़, सिंदवारी,चेपा,हाहे, कनोदा आदि दर्जनों गांवों के ईदगाह व मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से इलाकाई सदर हाजी तबस्सुम ,चोपदार बलिया पंचायत के पूर्व मुखिया वाहिद हुसैन,पंचायत समिति सदस्य अली रजा, बादम सदर मो. मोकितुल्लाह, सेक्रेटरी शहंशाह खान , पंचायत समिति सदस्य राजा खान, मो. जुनैद, मो. नसीब, मो. मोदस्सर, मो.अफरोज, मो. नौशाद, मो. पिंटू खान, मो. शिहान, मो. जमाल सगीर, मो. जलाल,मो. फैजान, मो. दुलारे, मो. रफसन, मो. सबिलिल्लाह, मो. शारिक, मो. अख्तर, मो. मुन्ना खान, मो. शोएब, मो. विक्की, मो. तंजिल,मो. फजल, मो. हाशमी शमशेर जबआलम फिरोज खान फिरोज आलम मो. सलीम मो. जुबेर, मोहम्मद न‌इम के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।