प्रतिनिधि,पिपरवार(चतरा)। बरवाडीह बरकाकाना रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया। इस रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच काफी खुशी देखी जा रही है।
ज्ञात हो कि तोलरा और रजहरा चोपन लाइन में रेलवे विभाग के द्वारा इंटरलाकिंग का कार्य किए जाने के कारण 14 दिसंबर से ही बरवाडीह बरकाकाना रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बंद था और कुछ ट्रेन का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा था। कार्य पूरा हो जाने के बाद 30 दिसंबर से इस रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया और उसके बाद धीरे धीरे सभी एक्सप्रेस ट्रेन और पैसेंजर ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है। पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने के साथ ही ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की काफी भीड़ लगी रही।





